उस्मानाबाद जेल में कोरोना का विस्फोट, 131 कैदी संक्रमित

0

उस्मानाबाद: राज्य में कोरोना का कहर जारी है। दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या लगातार बढ रही है साथ ही मृत्यु का आंकड़ा भी बढ रहा है। इसी बीच उस्मानाबाद के जेल में अब कोरोना का विस्फोट हो गया है। इस जेल में 131 कैदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमे 9 महिला कैदी भी शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने की वजह से जेल प्रशासन घबराया हुआ है।

उस्मानाबाद जिले में कोरोना का हाहाकार है। उस्मानाबाद के साथ ही वाशी, परंडा जैसे तालुके में मरीजो की संख्या बड़े पैमाने पर है।इसमे अब जिला कारागृह में शनिवार और रविवार को किए गए टेस्ट में 131 कैदी संक्रमित पाए गए। जेल में कुल 250 कैदी हैं। ऐसे में आधे से ज्यादा कैदी संक्रमित हो गए हैं। सभी कैदियों में लक्षण नहीं है फिर भी सतर्कता अपनाते हुए खाजानगर में कैदियों के लिए बने आइसोलेशन रूम में रखा गया है।

चिकित्सा अधिकारियों की ओर से ध्यान रखा जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार सबकी स्थिति स्थिर है। जिले में लगातार कोरोना मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है। यहाँ पर अभी 5687 एक्टिव मरीज हैं। प्रमुख रूप से उस्मानाबाद शहर के साथ कलंब, वाशी, परंडा कोरोना हॉटस्पॉट है। जिले में अभी तक 42 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमे से 1100 मरीजो की मौत हो गई है।

You might also like
Leave a comment