मुंबई , 28 मई : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। राज्य में गुरुवार को 21 हज़ार 273 नए मरीज मिले। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या राहत देने वाली है। लेकिन दिन भर में 425 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
कोरोना से ठीक होने वाले यानी रिकवरी रेट 93. 20 तक हो गई है। गुरुवार को राज्य भर में 34 हज़ार 370 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। अब तक राज्य में 52 लाख 76 हज़ार 203 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस वजह से रिकवरी रेट बढ़ गई है।
राज्य में गुरुवार को 425 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। फ़िलहाल कोरोना से मौत की दर 1. 63% है। फ़िलहाल राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 1 हज़ार 41 है।
मुंबई में नए कोरोना मरीजों की तुलना में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या कम है। मुंबई में गुरुवार को 1266 नए कोरोना मरीज मिले जबकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या 855 ही थी। जबकि दिन भर में 36 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पुणे में गुरुवार को 588 नए मरीज मिले और 921 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज पाने में सफल रहे। जबकि दिन भर में 33 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
अहमदनगर और कोल्हापुर में बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए है। अहमदनगर में दिनभर में 1400 से अधिक मरीज मिले जबकि 35 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जबकि कोल्हापुर में 29 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सातारा में 2500 से अधिक मरीज मिले है। ऐसे में मुंबई और पुणे से राहत भरी खबर है लेकिन कई जिलों में कोरोना की रफ़्तार और कम होने की जरुरत महसूस की जा रही है।
Related