Good News : कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – पूरी दुनिया समेत भारत में भी कोरोना का कहर है। यहां हर दिन सैकड़ों लोग मारे जा रहे है। जबकि 50 हजार के करीब नए मामले पाए जा रहे है। देश में अब कुल मरीजों की संख्या 16 लाख के करीब पंहुच गयी है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल कोरोना से 10 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 15 लाख 84 हजार से अधिक है, जिसमें 10 लाख 21 हजार से अधिक मरीज हो चुके हैं।

कोरोना से अब 35 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या 5 लाख 27 हजार से अधिक है। कोरोना के अधिकतर मरीज असिम्टोमैटिक हैं, यानी उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। एक्टिव केस में करीब 10 फीसदी मरीज ही सीरियस कंडीशन यानी गंभीर हालत में हैं।

महाराष्ट्र अब भी टॉप पर –
कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 4 लाख को पार कर गया है। 24 घंटे में यहां पर 9211 नए केस सामने आए हैं और 298 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के कुल 4,00,651 केस हैं और 14,463 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर 1,46,129 एक्टिव केस हैं।

बिहार की भी हालत गंभीर –
बिहार में भी लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। राज्य में बुधवार को कोरोना के 2,328 नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46 हजार के करीब पहुंच गई। इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 273 हो गई है।

You might also like
Leave a comment