पुणे संभाग में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 7 लाख पार
पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 7 लाख पार कर गया है। संभाग में बुधवार तक कुल 48 लाख 62 हजार 606 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 7 लाख 55 हजार 483 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 6 लाख 56 हजार 744 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल 60 हजार 509 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 17 हजार 230 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 88.39 फीसदी व डेथ रेट 2.28 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 7322 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 6206 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 191, सोलापुर में 616, सांगली में 227 और कोल्हापुर जिले में 82 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 6968 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 6055, सातारा जिले के 366, सोलापुर जिले के 289, सांगली जिले के 181 और कोल्हापुर जिले के 77 मरीज शामिल हैं।
पुणे महामारी का संक्रमण सबसे ज्यादा पुणे जिले में फैला हुआ है, जहां गत 24 घँटे में 6206 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या सवा 5 लाख पार कर गई है। बुधवार को पुणे जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 25 हजार 806 तक पहुंच गया है, जिसमें से 4 लाख 56 हजार 948 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 59 हजार 32 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9826 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.87 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 86.90 फीसद रह गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 65 हजार 180 हो गया है। इसमें से 59 हजार 950 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1890 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 3340 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 61 हजार 99 हो गई है। इसमें से 53 हजार 744 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1946 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 5409 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार 419 हो गया है। इसमें से 47 हजार 667 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1796 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 1956 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 51 हजार 979 संक्रमितों में 1772 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 49 हजार 435 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 772 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।