भारत में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ी, 2.87 फीसदी मृत्यु दर

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हर बढ़ते दिन के साथ इससे संक्रमित लोगों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। लेकिन इस गंभीर समय में सबको रहत देने वाली खबर सामने आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है।

कहा कि कोविड-19 से अब तक 60,490 लोग ठीक हो गए है। लव ने बताया कि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है और इस वक्त यह 41.61 प्रतिशत है। पुरी दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर भारत में है। भारत में 2.87 फीसदी मृत्यु दर है। आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग ही इस महामारी से बचने का उपाए है।

You might also like
Leave a comment