कोरोना तांडव : 29 राज्यों पर अकेले मुंबई भारी, देशभर के राज्यों में 33 हज़ार मामले जबकि मुंबई में 35 हज़ार के पार, 1135 की मौत

0

मुंबई  :  पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र में कोरोना का संकट सबसे गहरा है. देश के 29 राज्यों में जितने कुल मरीज है उतने अकेले मुंबई में है. यानी महाराष्ट्र के 60 फीसदी कोरोना मरीज मुंबई में है। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हर नदीं हज़ारो की संख्या में नए मामले सामने आ रहे है।

मुंबई में आंकड़ा 35 हज़ार के पार
इस महामारी के कारण मुंबई में संक्रमितों को संख्या 35 हज़ार के पार चली गई है जबकि 1100 लोगों की अकेले मुंबई में मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में संक्रमण के 1438 नए मामले सामने आये है। कुल संक्रमितों की संख्या 35273 पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 1135 है.

महाराष्ट्र के 60% मामले अकेले मुंबई से
महाराष्ट्र की जान मुंबई आज कोरोना की ऐसी चपेट में है कि उसका दम निकल रहा है। हर दिन हज़ारो को संख्या में कोरोना वायरस ने नए मामले सामने आ रहे है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र के कुल कोरोना पॉजिटिव मामले में 60 % मामले अकेले मुंबई से सामने आ रहे है। जबकि महाराष्ट्र में रेकवरी रेट 31. 36% है। जबकि मृत्यु दर 3. 23% है।

29 राज्यों पर अकेले मुंबई भारी
बता दे कि 29 राज्यों में कोरोना संक्रमण के जितने मामले है उतने अकेले मुंबई में है। 29 राज्यों में 33 हज़ार 92 मामले है. जबकि मुंबई में 35 हज़ार से ज्यादा केस है। 29 राज्यों में कुल मिलकर 1187 मौत हुई है जबकि मुंबई में अकेले 1135 मौत हो चुकी है।

मुंबई में 382 % की बढ़त
देश में कोरोना के मामले पिछले 27 दिनों में 371 % बढे है जबकि मुंबई में 382% बढ़ी है।

You might also like
Leave a comment