कोरोना अपडेट: पश्चिम महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार की ओर

0

अब तक मिले 8122 मरीज; 3841 मरीजों ने दी कोरोना को मात

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग यानी पश्चिम महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को पुणे संभाग यानी पश्चिम महाराष्ट्र (पुणे, सातारा, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली जिला) में आज एक दिन में 403 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद पुणे संभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8122 तक पहुंच गई है। इसमें अकेले पुणे जिले में संक्रमितों की संख्या 6604 हो गई है। पुणे संभाग में कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 377 तक पहुंच गया है। वहीं 3841 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल अस्पताल में दाखिल 3904 पॉजिटिव मरीजों में से 200 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बुधवार को पुणे जिले में सर्वाधिक 301 मरीज बढ़ें हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 59, सोलापुर जिले में 32, सांगली जिले में 6 और कोल्हापुर जिले में 5 नए मरीज मिले हैं। पुणे संभाग में अब तक 77 हजार 117 मरीजों के स्वैब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 72 हजार 747 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 4370 मरीजों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। अब तक 64 हजार 516 एक मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं अब तक कुल 8122 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोरोना का हॉटस्पॉट साबित पुणे जिले में बुधवार को 301 कोरोना ग्रस्त मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है। आज तक पुणे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6604 हो गई है। हालांकि इसमें से 3355 मरीज कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 295 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2954 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है जिसमें से 193 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर के मुताबिक, सातारा जिले में अब तक 394 कोरोना ग्रस्त मरीज मिले हैं जिनमें से 122 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि 13 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 259 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर में 653 बाधितों में से 64 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 297 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। जबकि 292 मरीज़ों का इलाज जारी है। सांगली में अब तक मिले 88 पॉजिटिव मरीज में 47 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं जिसमें से 2 मौत हुई है और फिलहाल 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोल्हापुर में अब तक कोरोना के 383 बाधित मरीज मिले हैं, जिसमें से 3 की मौत हुई है। यहां 20 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया है और फिलहाल 360 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है।

You might also like
Leave a comment