कोरोना वायरस : देश में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 879 पहुंची, अब तक 20 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली, 28 मार्च  देश में शुक्रवार को और 4 लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की सैन्य 20 पहुंच गई है।  जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 879 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहसचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी. पिछले 24 घंटे में 75 नए मामले सामने आये है.

एक तरफ देश में लॉकडाउन है वही दूसरी तरफ तेज़ी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।  यह चिंताजनक बात है।  शुक्रवार केरल में 39 और मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 9 मरीज मिले है।  जम्मू कश्मीर में और 4 लोगों के इस रोग से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है।  इन चारो में से दो विदेश से आये है।

You might also like
Leave a comment