PSI भाइयों की दुखद मौत! पहले नितिन को दिल का दौरा पड़ने से और अब सचिन की ‘कोरोना’ की वजह से हुई मौत

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। यहां कोरोना के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। साथ ही मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। स्थिति दिन-ब-दिन बत्तर होती जा रही है। अब एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। हुई है। मुंबई के विक्रोळी पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक सचिन दिनकर पाटील (41) की कोरोना से मौत हो गयी।

सचिन पाटिल मूल रूप से कोल्हापुर जिले के शिरोल तालुका के उदगांव के रहने वाले थे। सचिन पाटिल के निधन से शिरोल तालुका में शोक का माहौल है। सचिन पाटील और नितीन पाटील दोनों का उपनिरीक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। नितिन पाटिल की नासिक में प्रशिक्षण के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी। अब कोरोना के कारण सचिन पाटिल का निधन हो गया है। जिसके बाद पुरे गांव में दुःख का माहौल बना हुआ है।

सचिन पाटिल को चार से बुखार था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ठाणे के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लाज्मा थेरेपी सेवन हिल्स अस्पताल में किया जाना था। इसलिए उन्हें गुरुवार को सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, प्लाज्मा थेरेपी के दौर से पहले ही सचिन पाटिल का निधन हो गया। दोनों पीएसआई भाइयों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत ने पाटिल परिवार पर दुख का पहाड़ गिरा दिया है।

You might also like
Leave a comment