पुणे संभाग में कोरोनाग्रस्तों का आंकड़ा 10 हजार पार

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिले) में बाधितों का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया है। मंगलवार को नए से 286 मरीज मिलने से संभाग में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 10 हजार 247 तक पहुंच गई है। इसमें अकेले पुणे जिले के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7947 है। संभाग अब तक 5635 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से घर छोड़ दिया गया है। फिलहाल 4135 संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज जारी है जिसमें से 223 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है। इस महामारी ने अब तक 477 मरीजों को अपनी चपेट में लिया है। राज्य में मुंबई के बाद दूसरे पायदान पर रहे पुणे जिला पूरे संभाग में सबमें अव्वल है। पुणे जिले में आज नए से 174 मरीज मिले हैं। इसके बाद कोरोना बाधित मरीजों की संख्या 7947 तक पहुंच गई है है।

पुणे जिले में कोरोना से अब तक 357 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 4729 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 2861 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 205 की तबीयत गंभीर है। पुणे के अलावा संभाग में आज सातारा जिले में 53, सोलापूर जिले में 43 और कोल्हापूर जिले में 15 मरीज बढ़े हैं। पुणे संभाग में आज तक कुल 91 हजार 282 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिये गए। इसमें से 86 हजार 230 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है जिसमें 75 हजार 851 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। फिलहाल 5052 मरीजों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। पूरे संभाग में कुल 10 हजार 247 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

पुणे संभाग के अन्य जिलों का है ये हाल
सातारा जिले में 53 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना ग्रस्तों की संख्या 573 हो गई है जिसमें से 200 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक कुल 22 मरीजों की मौत हुई है, फिलहाल 351 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोलापूर जिले में 43 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 992 हो गया है। इसमें से 446 बाधितों को डिस्चार्ज मिल चुका है। अब तक कुल 88 मौतें दर्ज हुई हैं। फिलहाल 458 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में कोरोना बाधितों की संख्या 112 है जिसमें से 4 की मौत हो चुकी है और 65 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। फिलहाल 43 मरीजों का इलाज चल रहा है। आज नए से मिले 15 पॉजिटिव मरीजों के बाद कोल्हापूर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 623 हो गई है। इसमें से 195 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में अब तक 6 मौतें दर्ज हुई हैं। फिलहाल 422 मरीजों का इलाज जारी है।

2 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा पुणे
विदेशों में फंसे भारतीयों को भारत लाने के लिए शुरू किये गए वंदे मातरम मिशन के पहले चरण में 457 और दूसरे चरण में 319 कुल 776 यात्रियों का पुणे में आगमन हुआ है। इन सभी को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान पुणे ने फंसे दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों और सैलानियों को उनके राज्य व ग्रामगृह भेजने की मुहिम के तहत आज तक कुल 154 ट्रेनें रवाना की गई। इनमें दो लाख पांच हजार 684 यात्रियों को उनके ग्रामगृह भेजा गया। पुणे संभाग से अब तक मध्यप्रदेश के लिए 15, उत्तरप्रदेश के लिए 62, उत्तराखंड के लिए 2, तमिलनाडू के लिए 2, राजस्थान के लिए 5, बिहार के लिए 36, हिमाचल प्रदेश के लिए 1, झारखंड के लिए 8, छत्तीसगड के लिए 5, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, असम, मिजोरम के लिए एक- एक, ओरिसा के लिए 2, पश्चिम बंगाल के लिए 12 ट्रेनें छोड़ी गई हैं।

You might also like
Leave a comment