Coronavirus : दुनियाभर में 24 घंटे में 4,612 लोगों की मौत, 116000 नए मामले, अमेरिका टॉप पर

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना महामारी से जूझ रही है। हर दिन हजारों की संख्या में मौतें हो रही है। जबकि संक्रमित की संख्या लाखों में सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक लाख 16 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए है। जबकि 4,612 लोगों की मौत हो गयी। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 59 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 61 हजार 549 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 लाख 77 हजार लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया के करीब 74 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 43 लाख है।

कोरोना मामले में अब भी अमेरिका टॉप पर है। दुनियाभर के करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका के बाद यूके में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

टॉप 10 देश, केस और मौत –
– अमेरिका : केस- 1,768,461, मौतें- 103,330

– ब्राजील : केस- 438,812, मौतें- 26,764

– रूस : केस- 379,051, मौतें- 4,142

– स्पेन : केस- 284,986, मौतें- 27,119

– यूके : केस- 269,127, मौतें- 37,837

– इटली : केस- 231,732, मौतें- 33,142

– फ्रांस : केस- 186,238, मौतें- 28,662

– जर्मनी : केस- 182,452, मौतें- 8,570

– भारत : केस- 165,386, मौतें- 4,711

– टर्की : केस- 160,979, मौतें- 4,461

You might also like
Leave a comment