Coronavirus : ‘इन’ बीस देशों की लिस्ट में भारत 16 वें नंबर पर, हर हिंदुस्तानी के लिए राहत की खबर

0

नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। देश-विदेशों में हर दिन हजारों की संख्या में मौत हो रही है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1300 से भी ज्यादा मौतें हुई है। इसके साथ ही वहां मौत का आकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है। बात करें भारत की तो यहां कोरोना से अब तक 940 लोगों को जान जा चुकी है। 29,663 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें 7,176 लोग ठीक भी हो चुके है। कोरोना के मामले में सबसे आगे अमेरिका है। यहां अब तक 50 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

इसके बाद स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन का नंबर आता हैं। कोरोना प्रभावित सर्वाधिक 20 देशों में भारत 16वें नंबर पर है। हर हिंदुस्तानी के लिए राहत की खबर है। बता दें कि इस लिस्ट में शीर्ष ग्यारह देशों में मरीज 50 हजार से ज्यादा हैं। डब्ल्यूएचओ और जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के रिसोर्स सेंटर के अनुसार, सोमवार शाम तक स्विट्जरलैंड 15वें नंबर पर था, जहां कोरोना को दस्तक दिए 63 दिन हो गए और 29,061 संक्रमित थे, 1610 की जान जा चुकी है। वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 89 दिन के भीतर 27,892 में संक्रमण की पुष्टि हुई, 872 की मौत हुई है।

भारत में पहला केस 30 जनवरी जबकि स्विट्जरलैंड में 25 फरवरी को। आज 86 लाख की आबादी वाला स्विट्जरलैंड 130 करोड़ की आबादी वाले भारत से अधिक प्रभावित है। आंकड़ों पर गौर करेंगे तो स्विट्जरलैंड में रोजाना औसतन 461 मरीज मिले और रोजाना औसतन 25 लोगों की मौत हुई। भारत में इस अनुसार रोजाना 313 मरीज मिले और रोजाना के हिसाब से नौ लोगों की मौत हुई।

‘इन’ देशों की लिस्ट में भारत 16 वें नंबर पर –
– कोरोना का प्रभाव अमेरिका में सबसे ज्यादा है।

– इसके बाद स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन का नंबर आता हैं।

– पेरू में भारत से 375 मरीज कम है। 63 दिन में 27,517 में वायरस की पुष्टि हुई, जो भारत से 375 मरीज कम हैं। यहां 728 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रति दस लाख की आबादी पर यहां 7059 लोगों की जांच हो रही है, जबकि इस हिसाब से हर दस लाख की आबादी पर 22 लोगों की मौत दर्ज हुई है।

– पुर्तगाल में भारत से अधिक मौतें। अब तक 23,864 में वायरस की पुष्टि और 903 की मौत हो चुकी है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर 32,414 लोगों की जांच हो रही है और 89 लोगों की मौत अब तक हुई है।

– इक्वाडोर में 22 हजार संक्रमित, रोज 33 मौत। 59 दिन में 22,719 लोग चपेट में हैं। 576 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर 3203 लोगों की जांच हो रही है जबकि प्रति दस लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 33 है।

You might also like
Leave a comment