दिल्ली में कोरोना का कहर, एक दिन में 7745 नए मरीज मिले, 77 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 9 – नवंबर में बढ़ती ठंडी और त्यौहार के मौसम में राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रादुर्भाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड बन गया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 7,745 नए मरीज मिले है। यह संख्या अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग दवारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में हर दिन 6 हज़ार से अधिक मामले सामने आ रहे है। रविवार को कोरोना के 7747 नए मामले सामने आये। जबकि 77 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 6069 लोग डिस्चार्ज हुए है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण 15% से आगे चली गई है. फ़िलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 42 हज़ार के पार चली गई है। दिल्ली में फ़िलहाल 41857 सक्रिय मरीज है। जबकि रिकवरी रेट 88. 54% है। सक्रिय मरीजों की संख्या 9. 54% पहुंच गई है. मृत्यु दर 1.59% है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15. 23% पर पहुंच गई है।
दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 438529 पर पहुंच गई है। अब तक कुल 389683 लोग ठीक होकर घर गए है। पिछले 24 घंटे में 77 लोगों की मौत हुई है.
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 50754 लोगों के कोरोना का टेस्ट किया गया। अब तक कुल 5099774 लोगों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को दिल्ली में 24 घंटे में 6953 नए मरीज मिले।