Coronavirus : WHO ने बताया ‘लॉकडाउन’ के दौरान जिंदगी के लिए क्यों जरूरी हैं 30 मिनट

0

नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया के लिए महामारी बन चूका है। इस महामारी से हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। लोग हैरान-परेशान है। चीन से विस्तार होते हुए अब यह महामारी करीब-करीब 190 देशों में पहुंच चूका है। ताजा अकड़े के मुताबिक, द‍ुनियाभर में  कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्‍या 7 लाख के आसपास पहुँच गयी है। वहीं मरने वालों की संख्या 28 हजार पार कर चूका है।

WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की शारीरिक और मानसिक स्थिति का ख्याल रखते हुए एक बेहद जरूरी सलाह दी है। जिसके मुताबिक, लोगों को फिजिकली फिट रहने के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट खुद के लिए निकालने होंगे।

– युवा रोजाना दिन में एक घंटा ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं। इसमें वे एक्सरसाइज, योगा या कई तरह के वर्कआउट देखकर खुद को फिट रख सकते हैं।

– शारीरिक और मानसिक रोगों से दूर रहने के लिए आप रोजाना घर में ही डांस एक्टिविटी ज्वॉइन कर सकते हैं। करीब  30 मिनट डांस करने से आप काफी कैलरी भी घटा सकेंगे।

– स्मार्टफोन पर वीडियो गेम के अलावा फिजिकली फिट रहने के लिए छोटे-मोटे खेल घर में ही खेल सकते हैं। शतरंज, लूडो और कैरम के अलावा आप बच्चों के साथ फुटबॉल या बैडमिंटन खेल सकते हैं।

– इस दौरान रस्सा कूदना भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आप फिजिकली भी एक्टिव रहेंगे और पसीना निकलने से आपको तनाव की समस्या भी नहीं होगी।

– मसल स्ट्रेचिंग और बैलेंस ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज आप घर बैठे कर सकते हैं।

You might also like
Leave a comment