Coronavirus : चिंताजनक! पुणे में 24 घंटे में 14 कोरोना मरीजों की मौत, 291 नए मामले, अब तक 241 लोगों की हो चुकी है मौत

पुणे -मुंबई और पुणे में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों में वृद्धि हुई है। पुणे में आज 291 पॉजिटिव केस पाए गए। जानकारी के मुताबिक, पुणे में 291 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि 14 लोगों की मौत हो गयी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 189 लोग कोरोना से ठीक हुए। पुणे में कोरोना से अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। 168 मरीज गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

वहीं 49 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इलाज चल रहा है। पुणे में कुल सकारात्मक रोगियों की संख्या 4398 तक पहुंच गयी है। जानकारी के मुताबिक, पुणे में सक्रिय रोगियों की संख्या 1786 है। विभाग में 1735 लोगों की जांच की गयी।