Coronavirus : चिंताजनक… सोलापुर में 24 घंटे में 81 नए मरीज, 6 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 748

0

सोलापुर : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस सोलापुर जिले में भी फैल गया है। यहां रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। गुरुवार कुल 81 नए मामले सामने आये है। बता दें कि गुरुवार का आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। गुरुवार को कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई, जिससे कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 72 हो गई। मौजूदा समय में यहां 355 एक्टिव केस है जबकि 321 अब तक कोरोना से मुक्त हुए है।

सोलापुर ने अब तक 7084 लोगों का कोरोना परीक्षण किया है। जिसमें 6428 की रिपोर्ट आ चुकी है। 656 रिपोर्ट आनी बाकि है। इसमें 5680 का रिपोर्ट नेगेटिव और 748 पॉजिटिव पाए गए हैं। सोलापुर से कल एक दिन में 268 लोगों की रिपोर्ट आयी। जिसमें 187 नकारात्मक और 81 सकारात्मक पाए गए हैं। 38 पुरुष और 43 महिलाएं शामिल है। जबकि 6 की मौत हो गयी। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। 10 लोग कोरोना मुक्त हुए।

रोगी और विभाग इस प्रकार हैं –
सबजेल 2 पुरूष, ताश्कंदचौक शास्त्री नगर 1 महिला, केशव नगर पुलिस लाईन 1 पुरूष, पाच्छा पेठ 1 महिला, बाळीवेस उत्तर कसबा 1 महिला, किडवाई चौक बेगमपेठ 1 महिला, अशोक चौक 1 पुरूष, बेगमपेठ 1 पुरूष, जुना विडी घरकुल 1 पुरूष, 2 महिला, भूषण नगर 1 महिला, बुधवार पेठ 1 पुरूष, 1 महिला, सुनिल नगर एमआयडीसी 2 महिला, घोंगडेवस्ती भवानी पेठ 1 महिला, संगमेश्वर नगर अ.कोट रोड 1 पुरूष, रविवार पेठ 2 पुरूष, बेघर सोसायटी विजापूर नाका 1 पुरूष, हनुमान नगर 1 महिला, निलम नगर 2 पुरुष, 1 महिला, डॉक्टर वसाहत व्ही.एम. कॉलेज 1 महिला, रेल्वे लाईन्स 1 महिला, न्यू विडी घरकुल 1 पुरूष, कर्णिकनगर 2 पुरूष, 4 महिला, इंदिरानगर 1 महिला, म्हेत्रे नगर एमआयडीसी 3 महिला, न्यू बुधवार पेठ 2 पुरूष, 3 महिला, कल्पना नगर 1 महिला, दक्षिण सदर बझार 1 पुरूष, जुना पुणे नाका 3 पुरूष, 4 महिला, एकता नगर 1 पुरूष, वसंत नगर पो.लाईन 1 पुरूष, शनिवार पेठ 2 महिला, मजरेवाडी 1 पुरूष, 1 महिला, भवानीपेठ 2 पुरूष, 2 महिला, मडकी वस्ती पुणे नाका 5 पुरूष, 5 महिला, कुमठा नाका 1 महिला, बादशहा पेठ 2 पुरूष, विडी घरकुल 1 पुरूष, 1 महिला, निजामपूर ता. सांगोला 1 पुरूष, मधला मारूती अक्कलकोट 1 पुरूष, शेंद्री ता. बार्शी 1 पुरूष।

कल हुई मौत में व्यक्ती जामगाव बार्शी 66 वर्षीय पुरूष, जुना विडी घरकुल 61 वर्षीय महिला, किडवाई चौक बेगमपेठ 57 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर 72 वर्षीय पुरूष, भवानी पेठ 54 वर्षीय पुरूष, और रविवार पेठ 74 वर्षीय पुरुष शामिल है।

You might also like
Leave a comment