पुणे : पत्नी के अनैतिक संबंध के संदेह पर आरोपी पति ने प्रेमी को कोयते से वार कर की हत्या

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – अपनी पत्नी के अनैतिक संबंध के संदेह पर आरोपी पति ने प्रेमी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक का नाम मनोज तुकाराम कदम (30, नि. भुतोंडे, भोर) है। घटना के बाद भोर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संदीप नारायण कंक (35, नि. भुतोंडे) है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भोर तालुका में भुतोंडे में गाड्या उंबरा के पास भैरवनाथ मंदिर के सामने एक शव मिला था। छानबीन करते हुए पता चला कि यह मनोज कदम का शव है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसका गांव की एक महिला के साथ अफेयर था।

पुलिस ने शक के आधार पर संदीप कांक को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनहा कबूल कर लिया। किया। अफेयर होने के संदेह पर उसने कदम के सिर, कान, छाती और गर्दन पर कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इंस्पेक्टर राजू मोरे आगे की जांच कर रहे हैं।

You might also like
Leave a comment