16 मई को आ सकता है चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना के साथ-साथ भारत में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। पिछले दो-तीन दिनों में कई राज्यों में धूल भरी तेज हवाओं ने इस बात के संकेत दिए हैं। दिन में तेज गर्मी और रात को अचानक मौसम में बदलाव होने की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल अनुमान यह है कि अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में इसी तरह धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अनुमान है कि 16 मई तक शाम एक चक्रवाती तूफान तैयार हो सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो उत्तर भारत के कई शहरों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान करीब 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अनुमान है कि 16 मई तक शाम एक चक्रवाती तूफान तैयार हो सकता है।

कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी –
आईएमडी ने बताया कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है। इसका असर पर्वतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मौसम खराब होने की चेतावनी दी जाती है। इस दौरान लोगों से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

उधर, रविवार को आई आंधी के बाद जिस तरह से तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी, उससे बीते दो दिन में इसमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे बुधवार की आंधी व बारिश के दौरान तापमान में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 व 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

You might also like
Leave a comment