साइक्लोन निसर्ग : अरब सागर में सक्रिय हुआ शक्तिशाली तूफान, मुंबई पर मंडराया खतरा, रेड अलर्ट जारी

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना संकट से बेहाल महाराष्ट्र और गुजरात पर अब चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। अरब सागर में बना दवाब चक्रवात निसर्ग  में बदल सकता है। इससे मुंबई पर खतरा हो सकता है। 3 जून को नार्थ महाराष्ट्र और साउथ गुजरात तटों से इस चक्रवात के टकराने की संभावना है। जिससे मुंबई समेत ठाणे, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, उल्हासनगर, बदलापुर और अम्बरनाथ जैसे शहर प्रभावित हो सकते है।

मुंबई पर मंडरा रहा खतरा
पहले कहा गया था कि इस चक्रवात से गुजरात पर असर होगा और मुंबई पर असर नहीं होगा। लेकिन अब मौसम विभाग ने कहा है कि इस चक्रवात का रुख उत्तरी महाराष्ट्र को ओर से हो गया है जिसकी वजह से मुंबई सबसे अधिक प्रभावित होगा।

मुंबई के लिए परेशान करने वाली खबर
पहले से कोरोना को लेकर बढ़ते मामले से परेशान मुंबई के लिए यह मुसीबत बढ़ाने वाली है। तूफान के 3 जून को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को पार करेगा। इससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश संभव है।

साइक्लोन मैन ने दी जानकारी
साइक्लोन मैन नाम से मशहूर चक्रवाती चेतावनी के जानकर मृत्युंजय ने कहा कि 3 जून की शाम तूफान जब तट पार करेगा तो इसकी गति 105 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी जिससे दक्षिणी गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में इससे भारी बारिश की आशंका है।

You might also like
Leave a comment