बंगाल के उपसागर में कम दवाब का पट्टी बना ! तमिलनाडु, पॉन्डेचरी में चक्रवात की चेतावनी; विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

maharashtra-monsoon-monsoon-comeback-in-the-state-there-will-be-good-rains-in-many-districts-including-pune-for-next-5-days
November 24, 2020

पुणे, 24 नवंबर – बंगाल के उपसागर में पैदा हुए कम दवाब का पट्टी चक्रवात में बदल गया है। ऐसे में तमिलनाडु, पॉंडिचेरी को खतरे कल चेतावनी दी गई है। जबकि रॉयलसीमा, तेलंगाना सहित विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 25 से 27 नवंबर के दौरान बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने सोमवार को जताई।

कम दवाब की पट्टी सोमवार की सुबह पॉंडिचेरी से 600 किलोमीटर जबकि चेन्नई से 630 किलोमीटर दूर था। मंगलवार की सुबह इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार दोपहर तक यह तीव्र चक्रवात में तब्दील हो जाएगा। 25 नवंबर को यह कराईकल और ममालीपुरम के बीच समुंद्री किनारों तक आने की संभावना है। इस चक्रवात का असर 26 नवंबर तक रहेगा। आंध्र प्रदेश के समुंद्री किनारों, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना परिसर में 24 से 26 नवंबर के बीच जोरदार बारिश की आशंका है।

महाराष्ट्र तीन दिन बारिश
राज्य के कई हिस्सों में बादलनुमा मौसम छाया हुआ है। मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 25 नवंबर को विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 26 नवंबर को विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। 26 नवंबर कोनांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद जिले में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को सतारा, सांगली, सोलापुर, औरंगाबाद, जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। विदर्भ के भंडारा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली जिले में 26 नवंबर को हल्की और मध्यम बारिश होगी। साथ ही नागपुर, वर्धा और यवतमाल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।