रात को बहू और सुबह ससुर झूल गए फांसी पर, जानें क्या है पूरा मामला

0

लखनऊ : समाचार ऑनलाइन  – यूपी के मलावन थाना गांव अकबरपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां रात को बहू और सुबह ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। मंगलवार सुबह ससुर का शव गांव पड़ोसी गांव के पास लटका मिला।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दहेज हत्या का मामला सामने आ रहा है। वहीं जेल जाने के डर के चलते ससुर ने फांसी लगाई है। ऐसी बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

क्या है पूरा मामला –
अकबरपुर निवासी सुभाष कुमार की शादी तीन साल पहले प्रियंका (24) पुत्री वीरेन्द्र निवासी ब्राहम्णपुरी थाना बेवर जनपद मैनपुरी के साथ हुई थी। सोमवार रात प्रियंका का शव कमरे में लटका मिला। जानकारी मिलने पर पिता रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल अकबरपुर में पुलिस को लेकर पहुंच गए। दामाद सुभाष, ससुर फूल सिंह, सास मीरा देवी, जेठ संजू, दो ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने हत्या की है। पुलिस ने पति सुभाष को हिरासत में ले लिया। बेटे को पुलिस हिरासत में देख पिता फूलसिंह घर से निकल आए। मंगलवार सुबह गांव मधुपुरा के पास पेड़ पर वृद्ध फूलसिंह (60) का शव लटका मिला। ससुर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

वृद्ध के आत्महत्या के मामले में घरवाले, ग्रामीण चुप्पी साधे हैं। विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटा पुलिस हिरासत में है। चर्चा है कि फूल सिंह को डर बैठ गया कि पुलिस उसे भी जेल भेज देगी। जिसके चलते आत्महत्या कर ली हो।

You might also like
Leave a comment