दीपिका ने इरफान के साथ शेयर किया ‘ये’ वीडियो और लिखा-‘प्लीज वापस आ जाओ’

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन बीते 29 अप्रैल हो गया था, जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि दीपिका ने इरफान खान के साथ फिल्म पीकू में काम किया था। इसलिए दीपिका ने पीकू की सेट पर इरफान के साथ टेनिस खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘पीकू’ के सेट का है, जिसमें दोनों लॉन टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, “प्लीज वापस आ जाओ इरफान खान।
https://www.instagram.com/p/B_66-Ckjiur/?utm_source=ig_embed
इरफान खान और दीपिका पादुकोण ने बतौर को-एक्टर सिर्फ शूजित सरकार की फिल्म ‘पीकू’ में काम किया था। शुक्रवार को इस फिल्म के 5 साल पूरे होने पर भी दीपिका ने इरफान के नाम भावुक संदेश साझा किया था। दीपिका ने सेट की एक फोटो शेयर इसी फिल्म के गीत ‘लम्हें गुजर गए’ से उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 2009 में आई इरफान खान स्टारर ‘बिल्लू’ में दीपिका का कैमियो था। जबकि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्टारर ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) में इरफान ने बतौर नैरेटर वॉयस ओवर दिया था।
https://www.instagram.com/p/B_85GFyD8qn/?utm_source=ig_embed