आगरा में मिली दिल्ली की डॉक्टर की डेड बॉडी, मंगलवार रात से थी लापता, मचा हड़कंप

0

आगरा : ऑनलाइन टीम – आगरा में डॉक्टर की लाश मिलने से खलबली मच गयी है। दरअसल यहां सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास कर चुकी युवा महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह महिला डॉक्टर की लाश शहर से दूर डौकी थाना क्षेत्र के बमरौली कटारा में एक खाली प्लॉट में मिली। मृतक महिला एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस पास आउट डॉक्टर योगिता गौतम है।

डॉ योगिता गौतम दिल्ली की रहने वाली है। उनके पिता और भाई भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर योगिता गौतम मंगलवार देर रात से गायब थी। उसका फोन स्विच ऑफ था और परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिवार वालों ने योगिता गौतम के लापता होने की शिकायत आगरा के थाना एमएम गेट में दर्ज़ कराई थी। योगिता गौतम के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि उरई जालौन मेडिकल कॉलेज का मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी उनकी बेटी डॉक्टर योगिता गौतम को लगातार परेशान कर रहा था।

आरोपों के मुताबिक डॉ विवेक तिवारी डॉक्टर योगिता गौतम को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी डॉ विवेक तिवारी को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला डॉक्टर के सिर और गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि मरने से पहले महिला ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया है। इस घटना के बाद से एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स और रेजिडेंट डॉक्टर्स में आक्रोश का माहौल है।

You might also like
Leave a comment