सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड सोनू पंजाबन ने तिहाड़ जेल में की आत्महत्या करने की कोशिश

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – नाबालिगों का अपहरण कर उनसे देह व्यापार कराने के मामले में अदालत ने गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन और उसके साथी संदीप को दोषी करार दिया है। दोनों पर अपहरण, कैद में रखना और मानव तस्करी के आरोप लगे थे। हालांकि, कोर्ट सजा और जुर्माने का ऐलान बाद में करेगी। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,दिल्ली की कुख्यात सेक्स रैकेट सरगना गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन ने तिहाड़ जेल में कोई जहरीली दवाई पी ली है। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। सोनू पंजाबन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सोनू पंजाबन तिहाड़ की जेल नंबर 6 में बंद है।

You might also like
Leave a comment