दिल्ली हिंसा : पुलिस हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार

0

नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अभी तक 46 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 से अधिक घायल हो गए हैं। पीछे दो तीन दिनों से दिल्ली शांत है। कोई हिंसक वारदात नहीं हुए है। हालांकि इस हिंसा को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 46 लोगों की मौत के बाद अब केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। सभी पहलु की जांच की जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

दरअसल मौजपुर हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हवलदार दीपक दहिया पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शाहरुख को उत्तर प्रदेश में बरेली के पास से गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल सेल को उसे पकड़ने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन क्राइम ब्रांच को सफलता मिली। शाहरूख की तलाश में पुलिस दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में स्पेशल सेल छापेमारी कर रही थी। बता दें कि शाहरुख पिछले कुछ समय से पुलिस से बच रहा था। जिसके बाद आखिकार पुलिस को सफलता मिली और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

You might also like
Leave a comment