#DhoniRetires ट्रेंड होने पर भड़कीं साक्षी धोनी, गुस्से में किया ट्वीट, फिर कर दिया डिलीट

0

रांची : समाचार ऑनलाइन – महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल जुलाई में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। इस दौरान कई बार उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाती रही हैं। बुधवार को धोनी के फैंस उस समय चौंक गए जब अचानक #DhoniRetires ट्रेंड करने लगा। जिससे साक्षी बुरी तरह भड़क गईं। बाद में पत्नी साक्षी धोनी ने ऐसे आलोचकों को करारा जवाब दिया लेकिन बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलिट कर दिया।

साक्षी ने इस सब खबरों को फेक बताया। उन्होंने कड़ा बयान देकर धोनी के संन्यास को लेकर चल रहीं अफवाहों को विराम देने का काम किया। उन्होंने कड़े शब्दों में ऐसी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधा। साक्षी ने ट्वीट किया, ‘यह सब सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है! #DhoniRetires’ ट्वीट करने वालों जाओ अपना काम करो।’

You might also like
Leave a comment