Diwali Special : धनतेरस में अपनी राशि के हिसाब से करें खरीदारी, जानें क्या खरीदना होता है शुभ

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन – दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस के त्योहार पर खरीददारी करने का प्रचलन है। मान्यता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है और घर में समृद्धि आती है। इस साल धनतेरस 25 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन घर के सभी कोने पर घी के दीये जलाने चाहिए। भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से व्यापार में सुख समृद्धि और रोगों से मुक्ति मिलती है। माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बने रहे इसके लिए अपनी राशि के हिसाब से सामान की खरीदारी करें।

राशि के हिसाब से जानें क्या खरीदना होता है शुभ –
मेष राशि – मेष राशि वाले लोग पीतल के बर्तन खरीदें। पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी या सफेद धातु का हार ले सकते हैं।

वृषभ राशि – इस राशि के लोगों को अपने रसोई घर के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीदना चाहिए। इससे उनकों काफी लाभ होगा। लोहे की बनी चीजें दान करने से भी लाभ होगा।

मिथुन राशि – इस धनतेरस पर सफेद धातु के श्री यंत्र या गणेश ले सकते हैं। कांसे का बर्तन खरीदना भी उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के लिए पीला पुखराज की अंगूठी खरीदें।

 कर्क राशि – सोने या चादी खरीदें, ताबे से बनी चीजें दान करने से लाभ होगा। अगर ताबे का बर्तन दान करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि वह खाली न रहे, उसमें पानी, दूध, या जो कुछ भी आप पसंद कर सकते हैं, भरकर दान कर सकते हैं।

सिंह राशि – घर के मंदिर के लिए लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति सोने या पीले धातु के रूप में खरीदें। जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें।

कन्या राशि – चादी की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसे आप अपने पूजा करते वक्त या रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। ताबे की बनी कोई चीज दान कर सकते हैं।

तुला राशि – घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लें। जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला अथवा कंगन खरीदें।

वृश्चिक राशि – चादी की बनी कोई चीज खरीदें। ताबे या पीतल से बनी कोई चीज किसी जरूरतमंद को दान करें। इसे कुछ मिठाई के साथ दान करने से लाभ होगा।

धनु राशि – ताबे से बनी कोई चीज खरीदें या दान करने से लाभ मिलेगा। मकर राशि- ताबे से बनी कोई चीज खरीदें और चादी से बनी कोई चीज दान करें या सफेद कपड़े या फिर दूध से बनी कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी के लिए हीरे या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं. बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि खरीद सकते हैं.

कुंभ राशि – घर के मंदिर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें। जीवनसाथी के लिए सोना माणिक्य या पुखराज की अंगूठी भी खरीद सकते हैं।

मीन राशि – ताबे से बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसका आप रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। अगर संभव हो तो सोने की कोई चीज दान करें, नहीं तो पीतल से बनी कोई चीज भी दान कर सकते हैं।

 

Visit – www.policenama.com

You might also like
Leave a comment