कोरोना से डरा डॉक्टर, प्रेग्नेंट महिला का नहीं किया इलाज, जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद हुई मौत

0

देहरादून : समाचार ऑनलाइन – देहरादून से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक प्रेग्नेंट महिला को सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी। 24 साल की इस महिला को प्रसव से जुड़ी समस्या थी। जिसके समाधान के लिए तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत थी। इसके बावजूद उसे किसी हॉस्पिटल ने दो महीने बाद आने की सलाह दी। कुछ दिनों बाद इस महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। उसके बाद इस महिला की मौत हो गई।

इस दौरान वह चार अन्य अस्पताल में भी गई। लेकिन कोविड-19 करियर संदिग्ध होने के कारण उसे वापस भेज दिया गया। स्थानीय एमएलए के हस्तक्षेप के कारण पांचवे अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जानकारी मिली है कि सात महीने के जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद उसकी गुरुवार को मौत हो गई। इस मामले में उत्तराखंड के हेल्थ विभाग के सेक्रेट्री, चीफ मेडिकल ऑफिसर और डीएम ने तीन अलग-अलग जांच कराने के आदेश जारी किए है। जानकारी मिली है कि गर्भवती पत्नी के पेट दर्द की शिकायत होने के बाद वो सोमवार को सरकारी अस्पताल गए थे।

इस दौरान अस्पताल ने उन्हें प्रेग्नेंसी के 9 महीने पूरे होने के बाद आने की सलाह दी और कहा कि वह एनीमिक थी और उसे खून चढ़ाना चाहिए। लेकिन, उसकी सही तरीके से जांच नहीं की गई। एक दिन बाद सुधा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिनकी कुछ घंटों के बाद मौत हो गई।

You might also like
Leave a comment