कान, नाक व गला विशेषज्ञ डॉ. चित्तरंजन भावे की मुंबई में कोरोना से मौत,10 घंटे नहीं तक मिले बेड

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मुंबई में एक और डॉक्टर की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में जीएसएमसी के सर्जन और विशेषज्ञ डॉ. चित्तरंजन भावे की कोरोना की वजह से मौत हो गयी। उन्होंने रहेजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरे चिकित्सा क्षेत्र में शोक छा गया है। वह अपने पीछे पत्नी सुजाता और बेटी श्रद्धा को छोड़ गए है।

डॉ. भावे कान, नाक व गले के विशेषज्ञ थे। एक अख़बार में छपी खबर के मुताबिक, कोरोना के इस कठिन समय के दौरान उन्होंने रहेजा अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार कोरोना रोगी की आपातकालीन सर्जरी की थी। हालांकि इसके बाद वे खुद भी कोरोना से संक्रमित हो गए। वे खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल भर्ती होने के लिए पहुंचे। लेकिन कोरोना महामारी में उन्हें बेड मिलने के लिए 10 घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है।

चित्तरंजन के जाने से उनके परिवार में शोक छा गया है। चित्तरंजन को कोरोना होने की वजह से अब उनकी पत्नी और बेटी को क्वारंटाईन में रहना होगा। मुंबई में डॉक्टरों ने डॉ. भावे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बता दें कि डॉ. भावे बहुत स्मार्ट और दयालु थे। डॉक्टरों के संघ ने भावना व्यक्त किया कि हम हमेशा उन्हें याद करेंगे।

You might also like
Leave a comment