झारखंड के जमशेदपुर में 4.7 और कर्नाटक के हम्पी में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

0

जमशेदपुर : समाचार ऑनलाइन – आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर झारखंड के जमशेदपुर और कर्नाटक के हम्पी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर में रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता के साथ भूकंप आया। वहीं कर्नाटक में हम्पी में रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता के साथ भूकंप आया है। फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, सुबह-सुबह आए झटकों से डर के मारे लोग अपने-अपने घरों से बाहर जरूर निकल आए।

बता दें कि इससे पहले 3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी। एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में झटके महसूस किए गए थे। बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में इससे पहले बीते सप्‍ताह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मणिपुर में एक के बाद एक दो झटके 13 मिनट के अंतराल पर दर्ज किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 5.5 महसूस की गई थी। इसका केंद्र मोइरांग शहर से 13 किलोमीटर दूर विष्णुपुर जिले में था।

कब-कब दिल्ली-एनसीआर में हिली धरती –
3 जून, 2020 को उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही। यह रात 10.42 बजे आया। बताया गया कि इसका केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था।

29 मई, 2020 को दिल्ली और इससे सटे कई इलाके धरती के कंपन से हिल गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई।

28 मई, 2020 को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 रही। 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटकों से राजधानी हिल गई।

15 मई, 2020 को राजधानी दिल्ली में लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.2 रही।

10 मई, 2020 को दोपहर में करीब 1.45 बजे दिल्ली और इससे सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।

13 अप्रैल, 2020 को दिल्ली में लोग भूकंप के झटकों से हिल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी और इसका केंद्र दिल्ली ही रहा।

12 अप्रैल, 2020 को 3.5 तीव्रता वाले भूकंप से राजधानी हिल गई। साथ ही भूकंप के झटके दिल्ली से सटे इलाकों में भी महसूस किए गए।

20 दिसंबर, 2019 को शाम 5.09 बजे दिल्ली-एनसीआर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 रही। हालांकि, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं रही। इसका केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था।

19 नवंबर, 2019 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बिंदु भारत-नेपाल था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई।

You might also like
Leave a comment