Environment Day : ‘इस’ दिन से जुड़ी ‘ये’ खास बातें नहीं जानते होंगे आप, इस बार घर पर ही मनाएं ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – 5 जून यानि की आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य है पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना। पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस या वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे को आप प्राकृति मां के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिन कह सकते हैं। इस दिन को मनाने की बड़ी वजह यह है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जा सकते। मनुष्य भी तो पर्यावरण और पृथ्वी का एक हिस्सा ही हैं। प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं।

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक थीम दी जाती है। विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम है ‘प्रकृति के लिए समय’ | इसका मकसद पृथ्वी और मानव विकास पर जीवन का समर्थन करने वाले आवश्यक बुनियादी ढांचे को प्रदान करने पर ध्यान दिया जाए।

‘इस’ दिन से जुड़ी ‘ये’ खास बातें नहीं जानते होंगे आप –
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने साल 1974 की गोष्ठी में ‘पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति एवं उसका विश्व के भविष्य पर प्रभाव’ विष्य पर व्याख्यान दिया था। पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में यह भारत का पहला कदम था। तभी से हम हर साल 5 जून को से दिन मनाते आ रहे हैं।

इस दिन पूरी दुनिया में सबसे अधिक वृक्षारोपण होता है। इसके पीछे का एक कारण ये भी है कि बाकी दिन लोग अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं लेकिन इस दिन विभिन्न संस्थानों, स्कूलों आदि जिनमें पर्यावरण से संबंधित संस्थान मुख्य भूमिका निभाते हैं, इनके द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं और पौधे लगाने में अपना योदगान देते हैं।

इस दिन को मनाने की सबसे खास बात यह है कि हर साल पर्यावरण को बचाने के लिए एक नया थीम चुना जाता है।

एक सर्वे के अनुसार, रोजाना 27,000 पेड़ काटे जाते हैं, जिसके बाद दुनिया मेंं टॉयलेट पेपर की आपूर्ति की जाती है। पर्यावरण के लिए यह बेहद खतरनाक है।

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर, 1986 में लागू हुआ था। इसमें जल, भूमि और वायु तीनों से संबंधित कारक जैसे मानव, पौधों, सूक्ष्म जीव, अन्य जीवित पदार्थ आदि पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र के आस पास प्लास्टिक का सामान और प्लास्टिक बैग आदि फेंकने से प्रति वर्ष 10 लाख जलीय जीवों की मृत्यु हो जाती है।

यही एक ऐसा दिन है जिसमें लोग पर्यावरण के बारे में सोचते हैं। यही दिन हमें उज्जवल भविष्य के लिए एक नए सवेरे की आशा देता है। तो प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि इस बार की ये थीम सार्थक बन सके। यदि आप आज पेड़ लगाएंगे तभी काल सांस ले पाएंगे। यही है इस खास दिन का उद्देश्य।

घर पर रहकर ऐसे मनाएं विश्व पर्यावरण दिवस –
इस पर्यावरण दिवस पर आप अपने घर में पौधे या आसपास पेड़ लगाएं। इससे आपके घर को पेड़ की छाया और ताज़ी हवा मिलेगी। ज्यादा पौधे लगाने से पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा सही बनी रहती है। साथ ही ज्यादा पेड़ पौधे से जीव जन्तु भी स्वस्थ रहते हैं और पर्यावरण को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। इस बार अपने घर के सामान को री-साइकिल करने की जरूर ठानें। अपने परिवार के सभी लोगों को इसका हिस्सा बनाएं और सोचे कि घर के बचे हुए ज़्यादा से ज़्यादा सामान को कैसे री-साइकिल किया जा सकता है। पॉलीथीन का इस्तेमाल न करें। सब्जी व सामान के लिए कपड़े की थैलियां रखें।

अगर आपको इधर उधर थूकने की आदत है तो उसे आज ही सुधारें। साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति, पर्यावरण, पानी व पेड़-पौधों की अहमियत समझाएं। गर्म पानी से नहाने की आदत बदलें और स्वस्थ रहें। किसी भी पुरानी चीज को फेंकने के बजाय उसका दूसरा इस्तेमाल करने की सोचें।

You might also like
Leave a comment