Facebook ने जुलाई 2021 तक बढ़ाई ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – कोरोना काल में कंपनियों ने भारत समेत कई देशों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा दी गयी है। इससे कई कपनियां ने दिसंबर तक लागु कर दिया है। हालांकि फेसबुक इससे एक कदम आगे निकल गयी है। फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को एक साथ जुलाई 2021 तक वर्क फ्राम होम की अनुमति दे दी है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को इस अवधि में उनकी जरूरतों के लिए 1,000 डॉलर भी दिए जा रहे हैं।

कंपनी होम ऑफिस के लिए कर्मचारियों को 1 हजार डॉलर भी देगी। साथ ही फेसबुक ने यह भी कहा कि कंपनी एक सीमित कर्मचारियों की क्षमता में कार्यालयों को फिर से खोल सकती है, जहां दो महीने के लिए वायरस का प्रकोप कम होगा। वहां सरकारी दिशानिर्देशो के अनुरुप कार्यालय शुरु करेगी।

फेसबुक ने कहा –
सोशल मीडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फेसबुक इंक कर्मचारियों को कोरोनो वायरस प्रकोप के कारण जुलाई 2021 तक घर से काम करने की अनुमति देगा और उन्हें घर कार्यालय की जरूरतों के लिए 1,000 डॉलर देगा। इस फैसले के साथ फेसबुक कंपनी अन्य बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने हाल ही में इसी तरह के कदम उठाए हैं।

इससे पहले अल्फाबेट इंक के Google के अपने कुछ कर्मचारियों को जून 2021 के अंत तक घर से काम करने के लिए छूट दी है। जबकि ट्विटर इंक ने अपने कुछ कर्मचारियों के लिए दूरदराज के काम अनिश्चित काल के लिए प्रस्तावित किए थे।

You might also like
Leave a comment