फडणवीस सरकार ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी

किसानों को पूर्ण कर्जमाफी की तैयारी पर काम शुरू

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उसके नतीजे आने से पहले ही फडणवीस सरकार ने विधानसभा हेतु तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव का लक्ष्य सामने रखकर राज्य सरकार किसानों को पूर्ण कर्जमाफी देने की तैयारी कर रही है। सरकार किसानों व खासकर गांवों की जनता पर पकड़ रखने वाले कुछ जमींदारों पर मेहरबानी दिखा रही है, लेकिन भूमिहीन लोगों व बेघरों के लिए ठोस कदम उठाने की कार्यवाही या खास पहल फिलहाल करती दिखाई नहीं दे रही है। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस विकास-यात्रा निकालकर लोगों को इस बारे में जानकारी देंगे।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2017 में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी दी थी। राज्य सरकार ने अब तक राज्य के 43 लाख 35 हजार किसानों हेतु 18,235 करोड़ रुपये कर्जमाफी के रूप में आवंटित किये हैं। अब फिर एक बार किसानों को कर्जमाफी की सौगात मिल सकती है।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव की समीक्षा हेतु भाजपा द्वारा दादर स्थित वसंतस्मृति कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें किसान कर्जमाफी हेतु पहल की गई। सूत्रों के अनुसार फडणवीस सरकार ने बकायेदार किसानों व उनके कुल कर्ज की जानकारी हर जिले से मंगाई है। मार्च 2016-17 से 2018 तक के बकायेदार किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करके उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पिछले 5 वर्षों के विकास कार्यों का ब्ल्यू-प्रिंट जनता के सामने पेश करने का निर्णय भी लिया गया है।

You might also like
Leave a comment