बाजार में खूब चलने लगी है नकली 2000 और 500 रु की नोट, ऐसे पहचाने असली हैं या नकली

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – बाजार में 500 और 2000 रुपए के नकली नोट बढ़ गए हैं। इसकी जानकारी कुछ महीनों पहले रिजर्व बैंक ने दी थी। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, इन नोटों के डुप्लीकेशन में तेज बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद इन्हें जारी किया था। 500 रुपए के नए डिजाइन वाले नोट 2017 में जारी हुए थे। वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले पिछले वित्त वर्ष में इसकी नकल में 121 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 2000 रुपए की करेंसी के मामले में यह आंकड़ा 21.9 फीसदी है।

10 जून को एक बार फिर पुणे में करीब 10 करोड़ रुपए के नकली नोट पकड़े गए हैं। पकड़े गए नोट 2000 और 500 रुपये के नकली नोट हैं। नोट बदलने के बावजूद बाजार में फेक करेंसी पर पूरी तरह लगाम नहीं लगाई जा सकी है। ऐसे में आज जान ले कि कैसे 2000 और 500 रुपए के असली नोट को पहचाने सकते है।

ऐसे पहचाने 500 रुपए के असली नोट –
नोट के आगे का हिस्सा इस प्रकार है
नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा।
पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।
नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है। दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है।
दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

पीछे की तरफ –
नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।
भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर।
देवनागरी में 500 लिखा है।
दृष्टिहीनों के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।

2000 के नोट असली हैं या नहीं, ऐसे पहचानें –
नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा।
आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा।
देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा।
सेंटर में महात्मा गांधी की तस्वीर है।
छोटे-छोटे अक्षरों में RBI और 2000 लिखा है।
सिक्योरिटी थ्रीड है इसपर भारत, RBI और 2000 लिखा है। नोट को हल्का से मोड़ने पर इस थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है।
यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटरमार्क है।
ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
यहां लिखे नंबर 2000 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।
दाहिनी तरफ आयताकार बॉक्स जिसमें 2000 लिखा है।
दाहिनी और बाईं तरफ सात ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।

पीछे की तरफ –
नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।
मंगलयान का नमूना।
दृष्टिहीनों के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।

You might also like
Leave a comment