बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन, किडनी की बीमारी और कोरोना ने ले ली जान, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड
मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर मिली है। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती है। वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे।
Maharashtra: Music composer & singer Wajid Khan passes away at a hospital in Mumbai. pic.twitter.com/PnWkX5RrCq
— ANI (@ANI) May 31, 2020
किडनी की बीमारी और कोरोना ने ले ली जान –
एक रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था।
रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था।
शोक में डूबा बॉलीवुड –
साल 2020 दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी काल साबित हो रहा है। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai's laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.@wajidkhan7
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 31, 2020
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है, ‘भयानक समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।’
सबसे पहले फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए दिया था संगीत –
बता दें कि साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम ‘दीवाना’ के लिए संगीत दिया, जिसमें “दीवाना तेरा”, “अब मुझसे रात दिन” और “इस कदर प्यार है” जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और ‘हटा सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई और’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे लिखे।
आखिरी गाना भी सलमान खान के लिए किया कंपोज –
साजिद-वाजिद ने ‘क्या यही प्यार है’, ‘गुनाह’, ‘चोरी चोरी’, ‘द किलर’, ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘जाने होगा क्या’ और ‘कल किसने देखा है’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अभी हाल ही में सलमान खान के लिए ‘भाई-भाई’ कम्पोज किया था। एक गायक के रूप में वाजिद खान ने 2008 में फिल्म पार्टनर के लिए गाया भी था।