सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : इसी हफ्ते करण जौहर का बयान दर्ज करेगी मुंबई पुलिस

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन ऑनलाइन टीम – मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक कई बॉलीवुड दिग्गजों के बयान दर्ज किए गए हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कल (रविवार) को स्पष्ट किया था कि अगर जरूरत पड़ी तो करण जौहर का जवाब भी दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कहा है कि करण जौहर का बयान इसी सप्ताह दर्ज किया जाएगा।

इस बीच पुलिस ने आज महेश भट्ट का भी बयान दर्ज किया। उनसे 2 घंटे तक पूछताछ की गई। कंगना रनौत को भी पुलिस ने तलब किया है। इससे पहले करण जौहर के मैनेजर का बयान दर्ज किया गया था। अब मुंबई पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि इसी हप्ते करण जौहर का बयान दर्ज किया जाएगा।

You might also like
Leave a comment