पुणे के पूर्व विधायक विनायक निम्हण, और उनके बेटे पूर्व नगरसेवक सनी निम्हण के खिलाफ चतुःश्रृंगी पुलिस थाने में FIR दर्ज़, जानें क्या है मामला

0

पुणे : ऑनलाइन टीम – जमीन विवाद में एक रिक्शा चालक के साथ पूर्व विधायक विनायक निम्हण और उनके बेटे पूर्व नगरसेवक सन्नी निम्हण ने मारपीट करने की घटना सामने आई है। इससे राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। इस मामले की शिकायत संजय तुकाराम जगताप (39, नि. कॉसमॉस बँकेशेजारी, पाषाण) ने चतुःश्रुगी पुलिस थाने में दर्ज़ कराई है। जिसके बाद विनायक महादेव निम्हण और चंद्रशेखर उर्फ सनी विनायक निम्हण (नि. पाषाण) पर भादवी अधिनियम की धारा 324, 504, 506 34 के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, जगताप और निम्हण के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले सप्ताह यानि कि 6 जुलाई को बाणेर पाषाण रोड पर स.न. 39/5 प्लॉट न. 62,63, 64 के पास जगताप मजदूरों को चाय-नाश्ता देकर बैठा था। इस दौरान दोनों लोहे का रॉड लेकर वहां आये और मजदूरों से कहा कि ये जगह क्या तुम्हारी बाप की है। तभी शिकायतकर्ता खड़े हुए और सनी निम्हण ने उन्हें सिर में मारना शुरू कर दिया। ये देख वहां मौजूद मजदुर बचाव के लिए आगे है। सनी ने उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की। हालांकि बाद सभी मजदुर वहां से भाग गए। जिसके बाद जगताप के साथ दोनों ने मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता का गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है

You might also like
Leave a comment