गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग

मां, बेटा झुलसे

0

पुणे – गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण घर में आग लगी जिसमें मां और बेटे झुलस गए। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे पुणे के गुरूवार पेठ इलाके में हुई। दोनों पर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में अनुपमा किशोर जोशी (55) और उनका बेटा हिमांशु किशोर जोशी (30) झुलस गए हैं। दोनों पर निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

जोशी परिवार गुरूवार पेठ स्थित अहुरा सोसायटी में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। मंगलवार की सुबह अनुपमा किचन में खाना बना रही थीं। उस समय सिलेंडर का गैस खत्म हो गया। दूसरा सिलेंडर लगाने के लिए उन्होंने हिमांशु को बुलाया। हिमांशु नया सिलेंडर लगा रहे थे। उन्होंने सिलेंडर का ढक्कन खोला। तब उस से गैस का रिसाव होने लगा। दोनों कुछ करते इतने में आग लग गई जिसमें दोनों झुलस गए। पड़ोिसयों ने तत्काल दमकल विभाग को खबर की। खबर मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पहंुच गए और उन्होंने कुछ ही मिनटाें में आग बुझाई। पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल मंे भर्ती कराया।

You might also like
Leave a comment