सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे सहित 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। धनंजय मुंडे के साथ-साथ उनके मुंबई के वाहन चालक, बीड के कुक और बीड के वाहन चालक ऐसे कुल 5 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुंबई पहुंचने के बाद धनंजय मुंडे और उनके साथ के सभी लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया। इस परीक्षण की रिपोर्ट कल देर रात आई।

धनंजय मुंडे समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हैरानी की बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। लेकिन, टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि मुंडे इलाज कहां करा रहे है इसकी जानकरी नहीं मिल पायी है। धनंजय मुंडे कोरोना से संक्रमित होने वाले राज्य मेंमहाविकास आघाडी के तीसरे मंत्री हैं। इससे पहले आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड कोरोनो वायरस से संक्रमित होने वाले पहले व्यक्ति थे। हालांकि इलाज के बाद वह ठीक हो गए है। इसके बाद कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि अब वह कोरोनामुक्त हो गए है।

You might also like
Leave a comment