सांगली में बाढ़ प्रभावित लोगों ने देखा सच्चा सिंघम 

0

सांगली : पुलिसनामा ऑनलाइन – पिछले आठ दिनों से सांगली के साथ आसपास के परिसर में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है।  बाढ़ पीड़ितों को मदद देने में प्रशासन की ताकत कम पड़ रही है. परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सुप्रीटेंडेंट सुहेल शर्मा ने पहल की है. खुद की जान खतरे में डालकर उन्होंने बाढ़ प्रभावितों तक मदद पहुंचाई। उन्होंने नागरिकों को ढांढस भी बंधाया है. लोगों ने कहा कि बाढ़ से बाहर लाने में हम शर्मा के रूप में सही अर्थों में सिंघम को देखा है।

खुद पीड़ितों की मदद के लिए बाहर आये
मंगलवार से सांगली में बाढ़ की विभीषिका छाई हुई थी. स्थानीय प्रशासन को इस बात का भ्रम था कि पानी का स्तर और नहीं बढ़ेगा। सोमवार को शिराला के नागपंचमी का बंदोबस्त समाप्त कर पुलिस लौट गई थी. लेकिन कोयना डैम से पानी ज्यादा छोड़े जाने की बात पता चलने पर पुलिस सुप्रीटेंडेंट शर्मा ने तुरंत इसका प्रवंधन करने की शुरुआत की. अधिकारियों को निर्देश देकर खुद बाहर आये. सांगलीवाड़ी`, हरिपुर, धामनी, पद्माल आदि गावों में घूम कर स्थिति का जायजा लिया। वहां ग्रामीणों को घर से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की.
शर्मा ने खुद संभाला मोर्चा 
बुधवार से बाढ़ की स्थिति और भयावह बन गई. प्रशासन की तरफ से तुरंत कार्यवाही नहीं की गई. बाढ़ में फंसे लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी. इसके बाद शर्मा ने अपनी तरफ से तेज़ प्रयास शुरू किया। वीआईपी बंदोबस्त करने के बाद पानी में घिरे गांव के लोगों से मिलना शुरू किया। कमर तक पानी में जाकर खुद लोगों को बचाना शुरू किया। नेता और प्रशासन से नाराज लोगों को दिलासा दी.
लोगों को दिलासा दिया 
सांगलीवाड़ी के मंत्री पर नाराजगी व्यक्त की गई. लेकिन शर्मा ने लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम शुरू किया। उन्होंने खुद बचाव कार्य पर नज़र रखना शुरू किया कई गावों में जाकर लोगों की मदद की. दिन रात वे बचाव कार्य में लगे रहे. उनकी मदद से लोग भावबिभोर हो गए. बाढ़ से बाहर आने के बाद लोगों ने कहा कि सही अर्थो में सिंघम को देखा है.
You might also like
Leave a comment