पुणे महानगरपालिका न्यूज : प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 महोत्सव के तहत पुणे के 9 जगहों पर फूड फेस्टिवल ; जाने जगह और समय

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Food Festival Pune PMC | प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 महोत्सव का आयोजन करने का राज्य सरकार ने पुणे महानगरपालिका को निर्देश दिया है. इसके अनुसार पुणे महानगरपालिका के समाज विकास विभाग की तरफ से स्वनिधि महोत्सव के तहत शहर के 9 जगहों पर गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार ये 3 दिन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा. (Food Festival Pune PMC)
पुणेकर फूड फेस्टिवल में सस्ती कीमत पर खाद्य पदार्थों का स्वाद ले पाएंगे. इसके लिए पुणे महानगरपालिका और पथ विक्रेता समिति ने पहल की है. इस फूड फेस्टिवल का अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील पुणे महानगरपालिका की तरफ से की गई है.
फूड फेस्टिवल आयोजित की जाने वाली जगह और उसका टाइम टेबल
1. विश्रांतवाडी चौक (शाम 5 से रात 9 बजे तक)
2. फोटो झिंको रोड पुणे स्टेशन (शाम 5 से रात 9 बजे तक)
3. नटराज खाऊगली, जंगली महाराज रोड (शाम 5 से रात 9 बजे तक)
4. गोयल गंगा सिंहगढ़ रोड (सुबह 9 से 11)
5. कात्रज गार्डन (राजीव गांधी गार्डन) (शाम 5 से रात 9 बजे तक)
6. हडपसर सब्जी मंडी (सुबह 9 से 11)
7. तुलसी बाग / जोगेश्वरी रोड (दोपहर 12 से 1)
8. सारसबाग (सुबह 9 से 11)
9. हीराबाग चौक (शाम 5 से रात 9 बजे तक)
Web Title :- Food Festival Pune PMC | Pune Municipal News : Food Festival at 9 Places in Pune under Pradhan Mantri Svanidhi 2.0 Festival, Know Places and Timings
- पुणे महानगरपालिका न्यूज : पहले महीने में ही वित्तीय समिति गतिमान 2100 करोड़ के काम को मंजूरी ! वाघोली – लोहगांव पानी सप्लाई योजना को मान्यता, मेट्रो के लिए 194 करोड़ रुपये दिए
- देसी पिस्तौल रखने वाले को दत्तवाडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Pune Crime News | पुणे क्राइम न्यूज : भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन – उपचार के लिए आई महिला के साथ बलात्कार करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार