रांची : समाचार ऑनलाइन – कोरोना महामारी के इस संकट के घड़ी में मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी है। लाखो मजदुर अपने घर जाने की कोशिश कर रहे है। अब तक तो हमने मजदूरों को ट्रक, बस, ट्रेन या पैदल ही चलते देखा है। लेकिन पहली बार मजदूरों को फ्लाइट से घर वापस लाया गया।

एयर एशिया की एक फ्लाइट मुंबई से मजदूरों को लेकर रांची के लिए रवाना हुई। एनजीओ की मदद से 177 मजदूरों को एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। यह फ्लाइट 6 बजे की थी जिसके लिए सभी मजदूरों को सुबह 2 बजे ही मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया।

लॉ स्कूल के पूर्व छात्रों के संघ ने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर मुंबई के मजदूरों के हवाई टिकट की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending