पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के ओएसडी राम खांडेकर का निधन

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के OSD रहे राम खांडेकर का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे।  सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात महाराष्ट्र में उनके गृहनगर नागपुर में उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनका बेटा, बहू और दो पोते-पोतियां हैं।  खांडेकर को 1985 में नरसिम्हा राव ने नागपुर में अपने तत्कालीन निर्वाचन क्षेत्र रामटेक का मैनेजमेंट करने के लिए आमंत्रित किया था।

1991 में जब राव प्रधानमंत्री बने थे, तब खांडेकर ने उनके विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर सेवा दी थी। वह राव के विश्वासपात्र माने जाते थे और उन्होंने राव के निधन तक उनके साथ काम किया था। खांडेकर विभिन्न मराठी समाचार-पत्रों में अकसर लेख लिखा करते थे। खांडेकर को राव का एक करीबी विश्वासपात्र माना जाता था और उनकी मृत्यु तक उनके साथ काम किया। इसके साथ ही, उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के निजी सचिव के रूप में भी काम किया था।