सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार की मौत

मृतक में बीस दिन के बच्चे का समावेश ; पुणे के शिरूर की घटना

0

पुणे । पुलिसनामा ऑलनाईन – कार कंटेनर से जा टकरी जिसमें बीस दिन के बच्चे समेत अन्य चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार की रात अहमदनगर पुणे महामार्ग पर शिरूर के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किशाेर माधव हाके, शुभम माधव हाके, विमल माधव हाके की मौत हो गई हैं। जबकि पुष्पा किशोर हाके गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

नांदेड़ के मुल निवासी हाके परिवार के किशोर को बीस दिन पहले लड़की हुईं थीं। बच्ची और पत्नी को पुणे लाने के लिए किशोर कार से नांदेड़ गए हुए थे। उनके साथ दो उनके दो सगे भाई और मां भी थीं। रविवार के तड़के करीब तीन बजे पुणे लौटते समय शिरूर के पास सड़क पर बंद पड़े हुए कंटेनर से कार जा टकरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बच्ची, किशोर, उनके दो भाई और मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। किशोर की पत्नी पुष्पा गंभीर रूप से घायल हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही शिरूर पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहंुच गया। पुलिस ने पुष्पा को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया।

You might also like
Leave a comment