आरोग्य सेतु ऐप पर फ्रेंच हैकर का बड़ा दावा, कहा- 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत का कोरोना ट्रैकिंग मोबाइल ऐप आरोग्य सेतु ऐप में एक खामी मिली है जिसकी वजह से 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में है। फ्रेंच हैकर ने ये दावा किया है। साथ ही इन्होंने ये भी कहा है कि राहुल गांधी ने इस ऐप के बारे में सही ही कहा है। पॉपुलर फ्रेंच हैकर रॉबर्ट बैप्टिस्ट ने कहा है कि उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप में बड़ी खामी ढूंढी है। उन्होंने एक ट्वीट में आरोग्य सेतु ऐप को टैग करते हुए कहा है, ‘आरोग्य सेतु ऐप की सिक्योरिटी में खामी मिली है। 9 करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी रिस्क पर है, क्या आप प्राइवेट में कॉन्टैक्ट कर सकते हैं’|

बता दें कि रॉबर्ट बैप्टिस्ट वही हैं जिन्होंने आधार लीक का खुलासा किया था। इसके अलावा भी दुनिया भर के कई डेटा लीक्स का ये खुलासा कर चुके हैं। इस ट्वीट के लगभग एक घंटे बाद उन्होंने एक बार फिर से ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि आरोग्य सेतू ऐप को लेकर उनके ट्वीट के 49 मिनट के बाद मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी ने उनसे संपर्क किया है। गौरतलब है कि CERT और NIC दोनो ही भारत सरकार संस्था हैं। आरोग्य सेतू ऐप का डेवलपर NIC ही है।

फ्रेंच हैकर ने ये भी कहा है कि भारत के 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अब तक इस ऐप की खामी को पब्लिक नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि वो इस खामी के ठीक किए जाने का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद इसके बारे में बताएंगे। गौरतलब है कि इस ऐप में जल्दी ही टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सक के परामर्श की सुविधा जोड़ी जाने वाली है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने इसकी जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी अभियान को मजबूती देने को लेकर सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है।

यूजर को नहीं खतरा – आरोग्य सेतु ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि एप में किसी प्रकार के डेटा या सुरक्षा उल्लंघन की पहचान नहीं पाई गई है। हमें सुरक्षा के मुद्दे पर हैकर द्वारा सतर्क किया गया। जिसके बारे में हमने हैकर के साथ चर्चा की है। हैकर द्वारा किसी यूजर की कोई व्यक्तिगत जानकारी खत्म होना नहीं पाई गई है।

You might also like
Leave a comment