गृह मंत्रालय ने किया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, टॉप-3 में जम्मू-कश्मीर और यूपी पुलिस

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – गृह मंत्रालय ने 2020 के गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इस बार पहला स्थान जम्मू-कश्मीर पुलिस और दूसरा स्थान सीआरपीएफ और तीसरा स्थान उत्तरप्रदेश पुलिस को मिला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को कुल 81 पुरस्कार और सीआरपीएफ को 55 और यूपी पुलिस को 23 पुरस्कार मिले हैं।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।

CBI से 32 और NIA से 5 होंगे सम्मानित –
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों और सर्विस अवॉर्ड की लिस्ट जारी कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने बताया कि 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए और 631 को पुलिस पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही सीबीआई से 32 और राष्ट्रीय जांच एजेंसी से 5 अफसर सम्मानित किए जाएंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के 58, मणिपुर के 7, मिजोरम के 3, नगालैंड के 2, ओडिशा के 14, पंजाब के 15, राजस्थान के 18, सिक्किम के 2, तमिलनाडु के 23, तेलंगाना के 14, त्रिपुरा के 6, उत्तराखंड के 4, पश्चिम बंगाल के 21 जवानों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।

केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से 2, चंडीगढ़ से 1, दिल्ली से 35, लक्ष्वद्वीप से 2 और पुड्डुचेरी के 1 पुलिसकर्मी को सम्मानित किए जाएगा। वहीं, असम राइफल्स को 10, बीएसएफ को 52, सीआईएसएफ को 25, सीआरपीएफ को 118, आईटीबीपी को 14, एनएसजी को 4, एसएसबी को 12, आईबी को 36, सीबीआई को 32 और एसपीजी को 5 गैलेंटरी और सर्विस मेडल मिला है. इस साल 215 गैलेंटरी अवार्ड और 711 सर्विस मेडल बांटे गए हैं।

You might also like
Leave a comment