गणपति स्पेशल : लालबाग के राजा की ‘पहली’ झलक, स्पेस में दिखे गणपति

0

मुंबई ,पुलिसनामा ऑनलाइन – देशभर में 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। गणेशोत्सव को लेकर सभी लोग तैयारियों में जुट गए हैं। बात करें महाराष्ट्र की तो यहां सबसे ज्यादा धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। गणेश पंडालों में मुंबई के लाल बाग के राजा की झांकी देखने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है क्योंकि हर बार यहां कुछ हटके नज़ारा देखने को मिलता है। इस बार भी मुबंई के ‘लाल बाग के राजा’ की झांकी को बड़े ही निराले तरीके से सजाया गया है।

लाल बाग के राजा भगवान गणेश के एक दर्शन की झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग मुंबई पहुंचते हैं। जब गणपति विसर्जन के दिन लालबागचा राजा मुंबई की सड़कों पर निकलते हैं तो पूरी मायानगरी उन्हें विसर्जित करने साथ चल देती है। ऐसे में लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई है। इस बार लाल बाग के राजा की झांकी अंतरिक्ष की थीम में देखे जा सकेंगे। गणेश जी की मूर्ति के पीछे में अंतरिक्ष यात्री, ग्रहों और चंद्रयान-2 नजर आ रहे हैं। मूर्ति के चारों तरफ एस्ट्रोनॉट घूमते दिखाई दे रहे हैं।

मान्यता है कि लालबाग के राजा के चरण का सिंदूर हर कामना को पूरा करता है। इसलिए भक्त लालबाग के राजा के चरण से सिंदूर लेना चाहते हैं। बता दें कि इस बार 2 सितंबर यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी है, जिसके बाद अगले 10 दिन बप्पा की पूजा होगी। बता दें कि लाल बाग के राजा की स्थापना 10 दिन तक की जाती है, 11वें दिन धूम-धाम से मुंबई के गिरगांव चौपाटी में उनका विसर्जन कर दिया जाता है।

You might also like
Leave a comment