गर्ल्स होस्टल अस्थायी जेल के लिए अधिग्रहित

0
पुणे।  पोलिसनामा ऑनलाइन – वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पूरे राज्य में आपातकाल के हालात बन गए हैं। पुणे जिला तो बढ़ते मरीजों के चलते रेडजोन में शामिल हैं। इस आपातकाल के दौरान येरवडा जेल के कैदियों को अस्थायी तौर पर क्वारंटाइन करने के लिए राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक कारागृह व सुधारसेवा ने अस्थायी कारागृह की मांग की थी। इसके चलते पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने येरवडा में प्रेस कालोनी के सामने पिछड़े वर्गीय लड़कियों के हॉस्टल को अस्थायी कारागृह के लिए अधिग्रहित करने का फैसला किया है।
इस बारे में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में घोषणा की गई है कि येरवडा में प्रेस कालोनी के सामने स्थित पिछड़े वर्ग की लड़कियों के हॉस्टल को अस्थायी कारागृह के तौर पर अधिग्रहित किया गया है। यहां येरवडा जेल के कैदियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। पुणे पुलिस आयुक्त डॉ के वेंकटेशम ने इस अस्थायी कारागृह की सुरक्षा के लिए 24 घँटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा कारागृह के कामकाज के लिए एक जेल अधिकारी, एक लिपिक और रक्षक की नियुक्ति करने के आदेश भी जिलाधिकारी ने दिए हैं।
You might also like
Leave a comment