Gold Silver Price : जानिए आज क्या है आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – आर्थिक मंदी की आशंका के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने आसमान छू रखी है। रक्षाबंधन से पहले ही सोने का भाव जहां 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के पार जा चुका है, वहीं चांदी का भाव भी लगातार बढ़ रहा है। वैसे भी भारत में त्योहारों पर सोना-चांदी खरीदने को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में जानिए, आपके शहर में क्या चल रहा है सोने और चांदी का भाव।

लखनऊ – यूपी के लखनऊ में आज सोने का भाव 50,810 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी का रेट 64,710 रुपए प्रति किलोग्राम है, रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की मांग भी काफी बढ़ रही है

जयपुर – राजस्थान के जयपुर में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, जयपुर में आज सोने का भाव 51,250 रुएप प्रति दस ग्राम। रक्षाबंधन से पहले चांदी की कीमतों में गिरावट, लखनऊ में आज का चांदी का भाव 62,000 रुपए प्रति किलोग्राम।

दिल्ली – दिल्ली में 51 हजार के पार पहुंचीं सोने की कीमत, दिल्ली में आज का सोने का भाव 51,250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी की कीमतों में आई गिरावट, दिल्ली में फिलहाल चांदी का भाव 62,000 रुपए प्रति किलोग्राम।

चंडीगढ़ – यहां सोने का आज का भाव 50,810 रुपए प्रति दस ग्राम है। चंडीगढ़ में आज चांदी का भाव 64,710 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है।

कोलकाता – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोने का भाव 51 हजार के पार पहुंच चुका है और यहां आज का सोने का रेट 51,060 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं कोलकाता में चांदी का भाव फिलहाल 64,710 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है, त्योहारी सीजन में चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

अहमदाबाद – गुजरात के अहमदाबाद में सोने का आज का रेट 50,620 प्रति दस ग्राम है। अहमदाबाद में चांदी का भाव फिलहाल 64,710 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है।

You might also like
Leave a comment