खुशखबरी! देश में पहुंचा मानसून, शुरू हुई झमाझम बारिश

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पिछले कुछ दिनों से देश में गर्मी प्रचंड बढ़ गयी है। कोरोना के साथ-साथ लोग गर्मी से भी परेशान हो गए है। इस बीच खुशखबरी सामने आई है। दरअसल देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज आंधी आने का अनुमान है। इसके अलावा गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी उम्मीद है।

बेंगलुरु में कल शाम हुई भारी बारिश की वजह से जयनगर इलाके में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे मध्य-पूर्वी अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में यह डिप्रेशन बन सकता है। जानकारी के मुताबिक, केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के अलावा अन्य सभी मापदंड पूरे हो गए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा वहां हल्की बारिश का भी अनुमान है।

दिल्ली में आज आंधी आने का अनुमान है। राजस्थान में भी धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के दौरान भी तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है।